रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का महा-आंदोलन आज निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। 24 जिलों से आया छात्रों का हुजुम हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लिए विधानसभा तक पहुंच गये हैं। छात्रों का हुजूम विधानसभा तक पहुंच गया है। उन्हें पुलिस ने वहीं पर रोक दिया है। बैरिकेडिंग करके प्रशासन ने छात्रों को वहीं रोका है। हालांकि, कुछ छात्र विधानसभा परिसर में भी बैठ गये हैं और वहीं धरना दे रहे हैं। वहीं, छात्र प्रदर्शन करते हुए फिर से विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसूगैस के गोले छोड़े हैं। साथ ही भीड़ को तिरत-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया है। दूसरी तरफ आगे बढ़ रहे छात्र झारखंड पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे हैं।

इससे पहले वहां योगदा कॉलेज के सामने लगे बैरिकेड को अभ्यर्थियों ने तोड़ा दिया। कॉलेज के सामने लगाए गए 7-8 बैरिकेड छात्रों ने तोड़ दिया। वे फिर से विधानसभा की ओर बढ़ने लगे हैं। हालात बिगते हुए दिख रहे हैं। बड़ी संख्या में छात्र फिर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने छात्रों के इस आंदोलन में संयम बनाए रखा है, वो छात्रों को समझाने में लगी है कि इस तरह हिंसक प्रदर्शन ना करें बल्कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें।
वहीं, पुराने विधानसभा के पास बैरिकेडिंग को पार करते प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, जिसमें, कुछ छात्रों को चोट आयी है। जबकि, एक छात्र के सिर में हल्की चोट आयी है। साथ ही, छात्रों ने गमछे से उसका सिर बांध दिया।
वहीं, कुछ छात्रों ने पुलिस वालों को भी पीटा है और उसे चोट आयी है। वहीं भीड़ में पत्थरबाजी की भी खबरें आ रही हैं। मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है। सड़क पर जूते और चप्पल फैले हुए हैं।





























