बांग्लादेश की बड़ी मांग: पाकिस्तान से 36 हज़ार करोड़ रुपये के मुआवज़े और माफ़ी की गुहार!

0
120

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की बैठक करीब 15 साल बाद आयोजित हुई। पाकिस्तान की विदेश सचिव आमना बलोच ने ढाका में बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जशीमउद्दीन के साथ औपचारिक बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच अनसुलझे ऐतिहासिक मुद्दों पर चर्चा हुई और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

 

 

 

 

 

बांग्लादेश के विदेश सचिव जशीमउद्दीन ने बताया कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान से स्वाधीनता से पहले के मुआवजे के तौर पर 4.32 बिलियन यानी 432 करोड़ डॉलर देने की मांग की है। यह मांग आमना बलोच के साथ बैठक में की गई।

 

 

 

 

 

बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जशीमउद्दीन ने बताया कि दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को सुधारने के लिए प्रयासरत है, लेकिन ऐतिहासिक मुद्दों का समाधान जरूरी है।

 

 

 

 

 

इस बैठक को दोनों देशों के रिश्तों में शुरू होने वाले नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। आमना बलोच ने विदेशी मामलों के सलाहकार और मुख्य सलाहकार के साथ भी अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here