रांची: रांची में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। कुछ देर पहले तक जहां तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, वहीं अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
































