झारखंड: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव काफी जोरों शोरों से डांगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि में आयोजित किया गया है और यह पूरे राज्य भर के व्यापारियों की निगाहें इस चुनाव पर टिकी रहती है जिसके साथ इसे व्यापारियों की चुनाव का त्यौहार या उत्सव भी माना जाता है।
इस बार के मुकाबले में दो मजबूत टीम तुलसी पटेल और टीम आदित्य मल्होत्रा है और दोनों ही टीम में अपने समर्थकों के साथ पूरे दमखम से मैदान में उतरी हुई है जिसमें महिलाओं का भी उत्तम प्रतिभागी है।
व्यापार जगत से जुड़े लोग इस चुनाव को न केवल संगठन की नीतियों पर बल्कि राज्य के कारोबारी माहौल को भी दिशा देगी और दोनों टीम में विकास एवं व्यापारिक हित के साथ सरकारी स्तर पर नीतिगत दखल को लेकर बड़े वादे कर रही है।
दोनों ही टीम ने दावा किया है कि इस बार उनकी जीत तय है लेकिन नतीजा किसके पक्ष में जाएंगे यह कहना काफी मुश्किल है और यह चुनाव को व्यापारी जगत का लोकतांत्रिक उत्सव कहा जाता है अब देखते हैं त्यौहार का क्या परिणाम आता है।






























