ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, फर्जी निकला ई-मेल

    0
    12

    भारत: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल पर मिली इस धमकी के बाद देश की जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई। धमकी की सूचना पर बेंगलुरू पुलिस इसरो हेडक्वार्टर पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि, पुलिस को धमकी से संबंधित कोई संवेदनशील वस्तु नहीं मिली।

    इसरो मुख्यालय में पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। एहतियात के तौर पर भवन में मौजूद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान इसरो मुख्यालय से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच के बाद, ई-मेल पर मिली धमकी को फर्जी बताया है। पुलिस ने बताया कि संजयनगर पुलिस थाना ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच चल रही है।

    पुलिस के मुताबिक, धमकी भरा ई-मेल इसरो चेयरमैन को भेजा गया था। पुलिस अब इस मामले में ये पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर ये मेल किसने और क्यों भेजा है। साथ ही, पुलिस मेल भेजने वाले का लोकेशन भी पता लगाने की कोशिशों में जुटी है।

    इसरो को धमकी मिलने का यह पहला मामला है। पुलिस इस धमकी को लेकर बेहद गंभीर है। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही है। पुलिस इस बात की पता लगा रही है कि क्या ये धमकी भरा मेल देश के बाहर से भेजा गया है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here