‘तेरे इश्क में’ फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग

0
79

फिल्म: धनुष और कृति सैनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ आज 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, और रिलीज के पहले ही दिन फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर फैन्स में पहले से ही उत्सुकता थी। खासतौर पर धनुष और कृति की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने दर्शकों में काफी चर्चा बटोरी। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया, एक्स (ट्विटर), पर लोगों ने अपने रिएक्शंस देना शुरू कर दिया।

कृति और धनुष की जोड़ी छा गई

काफी समय बाद कृति सैनन एक इमोशनल लव स्टोरी में नजर आई हैं। वहीं, धनुष का रोमांटिक अंदाज़ दर्शकों को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘रांझणा’ की याद दिला रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि ‘तेरे इश्क में’ को ‘रांझणा’ की स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा सकता है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही माहौल बना दिया था और अब दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं उम्मीदों को और बढ़ा रही हैं।

सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

फिल्म रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर #TereIshqMain ट्रेंड करने लगा। कई लोगों ने धनुष–कृति की केमिस्ट्री को फायर बताया। हालांकि, कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म का पहला हाफ कमजोर है और आनंद एल. राय की स्क्रिप्ट उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरती। लेकिन ज्यादातर लोग कलाकारों की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं।

एडवांस बुकिंग में स्टार पावर

फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के शानदार आंकड़े दर्ज किए। हिंदी और तमिल वर्जन मिलाकर 2.40 लाख टिकटें बिकी जिसमें कुल 5.65 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई।

आखिर क्यों बढ़ रही हैं फिल्म से उम्मीदें?

कृति और धनुष की नई और फ्रेश पेयरिंग आनंद एल. राय की इमोशनल स्टोरीटेलिंग ए. आर. रहमान का soulful संगीत, जो कहानी के साथ खूबसूरती से घुलता-मिलता है शुरुआती प्रतिक्रियाएं सकारात्मक रही हैं, ऐसे में अब देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कैसी पकड़ बनाती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here