शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड के शूटर CBI कोर्ट में पेश

0
21

crime: सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गिरफ्तार शूटर मन्नु सिंह को आज कोलकाता स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया।

इस हत्याकांड की जांच के लिए गठित SIT के अधिकारियों का दल कल देर रात मन्नु सिंह को लेकर कोलकाता पहुंचा था। इसके बाद, आज उसे कोलकाता स्थित सीबीआई के कोर्ट में पेश किया।

सीबीआई ने न्यायालय से अभियुक्त को पूछताछ के लिए रिमांड पर देने का अनुरोध किया है। रिमांड के मुद्दे पर न्यायालय ने अभी कोई फैसला नहीं सुनाया है।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई अधिकारियों का दल मन्नु सिंह को गिरफ्तार करने के लिए बलिया पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद मन्नु सिंह ने सीबीआई की गिरफ्तारी से बचने के लिए एक पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

इसके बाद, सीबीआई ने आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे 5 जून को बलिया से लेकर कोलकाता के लिए रवाना हुई थी। चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गिरफ्तार किया जाने वाला यह 10वां अभियुक्त है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here