रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के CCC चुनाव 2025 के अध्यक्ष पद पर “द टीम” के उम्मीदवार सुनील कुमार साहू ने शानदार जीत दर्ज करवा ली है और आधिकारिक घोषणा शेष है लेकिन मतगणना के रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि सुनील साहू ने एक तरफ जीत हासिल किया है।
जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि सुनील साहू को अब तक 432 वोट मिले जबकि उनके निकटतम को केवल 166 वोट प्राप्त हुए थे और यह भारी अंतर से सुनील साहू ने जीत को लगभग सुनिश्चित कर दिया और अंतिम दौर की मतगणना अभी तक जारी है लेकिन अंतर इतना अधिक है कि नतीजे पर कोई खास प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।





























