SSP का बड़ा एक्शन, थाना और ट्रैफिक प्रभारी बदले

0
10

रांची: रांची में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से रांची पुलिस के 15 अफसरों का तबादला किया गया है। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, कई थाना प्रभारियों, ओपी और टीओपी इंचार्जों को बदला गया है। वहीं, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए खेलगांव और पंडरा यातायात थाना में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

तबादला सूची के मुताबिक सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र टुडू को नरकोपी थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि, कफील अहमद को बेड़ो थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास कुमार पासवान को मुरी ओपी प्रभारी और दिनेश कुमार ठाकुर को विधानसभा थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा, शिवनारायण तिवारी को ईटकी थाना, गगन कुमार ठाकुर को सिकिदिरी थाना और दुलाल कुमार महतो को तमाड़ थाना का प्रभार दिया गया है। कुन्दन कुमार को दशमफॉल थाना और अभिषेक कुमार-2 को राहे थाना प्रभारी बनाया गया है।

राहुल को मोरहाबादी टीओपी, विवेक कुमार को चुटुपालू टीओपी और पूजा विभुति उरांव को सुखदेवनगर स्थित हिल टीओपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना और धर्मेन्द्र कुमार को पंडरा यातायात थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here