डेटिंग और शादी पर सना मकबूल ने तोड़ी चुप्पी

0
11

मनोरंजन: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विनर और एक्ट्रेस सना मकबूल एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में, दिए गए एक इंटरव्यू में सना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में सना मकबूल से उनके रिलेशनशिप और डेटिंग लाइफ को लेकर सवाल किया गया। इस दौरान, उन्होंने बताया कि उन्हें किसी के साथ रोमांटिक रिश्ता बनाए काफी समय हो चुका है। जब बातचीत आगे बढ़ी तो सना ने कहा, मैं वर्जिन हूं, आप ऐसा कह सकते हैं। उनके इस जवाब से इंटरव्यू के होस्ट भी हैरान रह गए।

धर्म नहीं, पर्सनल फैसला है:

सना से पूछा गया कि क्या यह फैसला उनके धर्म की वजह से है। इस पर उन्होंने साफ कहा कि इसका धर्म या किसी बाहरी दबाव से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह उनका निजी फैसला है। सना के मुताबिक, उनके कुछ पुराने अनुभवों ने उन्हें रिश्तों को लेकर काफी सतर्क बना दिया है।

सना मकबूल ने कहा कि वह जल्दी किसी पर भरोसा नहीं कर पातीं और भावनात्मक रूप से आहत होने से डरती हैं। इसी वजह से वह रिश्तों में काफी सोच-समझकर आगे बढ़ती हैं। हालांकि, इंटरव्यू के दौरान वह इस विषय पर हंसते हुए बात करती नजर आई। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी पर रखी अपनी राय

शादी को लेकर सना ने कहा कि उन्हें सिर्फ लड़का नहीं बल्कि एक मर्द चाहिए। उनका कहना है कि जब उन्हें सही इंसान मिलेगा, तभी वह शादी के बारे में सोचेंगी।

सना के इस बयान पर इंटरनेट यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने उनकी ईमानदारी और खुलकर बात करने की तारीफ की। जबकि, कुछ यूजर्स ने इतने निजी विषय पर सार्वजनिक चर्चा को लेकर सवाल भी उठाए।

कौन हैं सना मकबूल?

32 वर्षीय सना मकबूल टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ से लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा, वह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’, ‘कितनी मोहब्बत है 2′, आदत से मजबूर’ और ‘विश’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। सना को सबसे ज्यादा पहचान ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ जीतने के बाद मिली, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here