बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA का शूटर गिरफ्तार

0
25

crime: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड में शामिल शूटर सीबीआई के कब्जे में है। उसे न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर कोलकाता स्थित सीबीआई कार्यालय लाया जा रहा है। वह इस हत्याकांड में गिरफ्तार किया जाने वाला 10वां अभियुक्त है।

मामले की जांच के लिए गठित SIT को इस बात की जानकारी मिली थी कि बलिया निवासी मन्नू सिंह उर्फ ज्ञानेंद्र इस हत्याकांड में शूटर की भूमिका निभाई थी। इस सूचना के आधार पर सीबीआई अधिकारियों का एक दल कल बलिया पहुंचा, लेकिन, सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये जाने से पहले ही उसने एक पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मन्नू सिंह द्वारा कोर्ट में सरेंडर करने के बाद बलिया गई सीबीआई की टीम आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे कोलकाता लाने की तैयारी कर रही है। सीबीआई अधिकारियों का दल आज रात तक मन्नू सिंह को लेकर कोलकाता पहुंच सकता है।

उल्लेखनीय है कि छह मई 2026 को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गयी थी. इस हत्या कांड की जांच पहले कोलकाता पुलिस ने की। इसके बाद, इस हत्या कांड की जांच सीबीआई को सौंप दी गयी।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने एसआइटी बना कर मामले की जांच शुरू और हत्या कांड में शामिल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मन्नू सिंह सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया जाने वाला सातवां और इस कांड का 10 वां अभियुक्त है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here