दिल्ली में मची सनसनी

    0
    115

    दिल्ली: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम अचानक एक धमाका हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट स्टेशन के समीप खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी कार में हुए धमाके से आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियाँ भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here