रांची के 13 साल के अरहान आलम ने WEKAF वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

0
9

रांची: रांची के मार्शल आर्ट खिलाड़ी अरहान आलम ने नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 18वीं WEKAF वर्ल्ड अरनीस चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 27 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया।

महज 13 वर्ष की उम्र में अपने वर्ग के कड़े मुकाबलों को पार करते हुए अरहान ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत और झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। अरहान डीएवी पब्लिक स्कूल, रांची के कक्षा आठवीं के छात्र हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here