रांची: रांची के एदलहातू इलाके में पुलिस ने मॉब लिंचिंग की घटना होने से तीन लोगों की जान बचाई है। भीड़ ने एदलहातु में दो महिला सहित तीन लोगों को अपना निशाना बना लिया था। लेकिन, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक, तीनों पर एक बच्चे को चुराने का आरोप है। ये लोग रोते हुए बच्चे को ऑटो से ले जा रहे थे। तभी बात सामने आई कि ये लोग बच्चे की चोरी कर ले जा रहे हैं। जिसके बाद इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की।
बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ से फिलहाल तीनों को बचा लिया गया है। अब सवाल यह है कि जो आरोप इन पर लगे हैं वह सही है या गलत जांच की जा रही है। मामले की जांच करने के बाद, आगे की कार्रवाई की जाएगी।






























