रांची: रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम के निर्देश के बाद अरगोड़ा चौक से लेकर पुरानी अरगोड़ा चौक के बीच सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदार स्वयं ही अपना सामान हटाने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि आज नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया, जिसके बाद, दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर रखे सामान और अस्थायी ढाँचों को हटाना शुरू कर दिया।
बता दें कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण गाड़ियों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। अतिक्रमण हटने के बाद, यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने में यातायात पुलिस को भी मदद मिलेगी।
































