रांची के सरकारी शिक्षक पर छात्राओं से अश्लील व्यवहार का आरोप

0
279

झारखंड: झारखंड की राजधानी में एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में एक शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील व्यवहार का मामला सामने आया है। इस शिक्षक पर आरोप है कि वो स्कूल की नाबालिग लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे अश्लील बातें करते हैं, विडियो चैटिंग के लिए फुसलाते हैं। बताया जाता है वह बच्ची इतनी ट्रौमा में है कि कई दिनों से स्कूल नहीं आ रही है।

 

एक गुमनाम शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस शिक्षक की हरकतों का शिकार अब तक कम से कम 10 से 15 छात्राएं हो चुकी हैं।

 

मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए और शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राँची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) और जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here