रांची में महिला आरक्षण पर सियासी घमासान,“ड्रामा ऑफ द ईयर” बयान से गरमाई राजनीति

0
66

रांची: रांची में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महिला कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे “राजनीतिक ड्रामेबाजी” बताया।

पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को अब तक लागू नहीं किया गया। जबकि, भाजपा इस मुद्दे पर भ्रम फैला रही है। उन्होंने तंज कसते हुए नरेंद्र मोदी को “बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर” देने की बात कही। तिर्की ने सवाल उठाया कि जब विधेयक पारित हो चुका है तो इसे लागू करने में देरी क्यों हो रही है और नई जनगणना व परिसीमन का हवाला क्यों दिया जा रहा है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो ने घोषणा की कि भाजपा के कथित “भ्रम” के खिलाफ देशभर में अभियान चलाया जाएगा और 10 लाख पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद और महासचिव गुंजन सिंह ने भी भाजपा पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

महिला कांग्रेस ने 6 मई को लोक भवन के समक्ष बड़े धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। रांची में इस मुद्दे पर सियासी माहौल गर्म होता दिख रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here