रांची DM द्वारा स्कूल वाहनों पर सख्ती, नियम तोड़ने पर 2 लाख का जुर्माना

0
11

रांची: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मंगलवार को रांची में स्कूल वाहनों के खिलाफ बड़ा जांच अभियान चलाया गया। डोरंडा, श्यामली और जगन्नाथपुर क्षेत्रों में जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कूल वैन व बसों की सघन जांच की।

अभियान के दौरान कुल 93 स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिसमें रोड टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए।

जांच में कई वाहनों द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया गया। दस्तावेज अपडेट नहीं होने और ओवरलोडिंग के मामलों में 32 वाहनों पर कुल 2,04,550 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 78 वाहनों को नोटिस जारी किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे केवल सुरक्षित और नियमों का पालन करने वाले वाहनों से ही बच्चों को स्कूल भेजें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here