रांची के शालीमार फिश मार्केट में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का छापा, सुधार के लिए 10 दिन का डेडलाइन

0
16

झारखंड: झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को धुर्वा स्थित शालिमार बाजार में संचालित हाईजेनिक फिश मार्केट और फिश फीड मिल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए।

मंत्री ने बाजार संचालन को पारदर्शी बनाने के लिए एसओपी तैयार करने, रेंटल एग्रीमेंट और किराया निर्धारण को व्यवस्थित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को मिलने वाली सुविधाओं में भी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

जानकारी के अनुसार, इस बाजार में प्रतिदिन करीब 6 मीट्रिक टन मछलियों की आपूर्ति गैतलसूद जलाशय, चांडिल, कोनार, मैथन, पंचेत और मसानजोर जैसे प्रमुख जलाशयों से होती है।

मंत्री ने साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों को प्राथमिकता देने, फिश फीड मिल की आपूर्ति का अद्यतन रिकॉर्ड रखने और किसानों की जरूरतों के अनुसार फीड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के हर जिले में आधुनिक मत्स्य बाजार और प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जाएंगे, ताकि किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिल सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here