ट्रेनों में ड्रग्स सप्लाई पर रेलवे पुलिस का शिकंजा, 893 किलो गांजा बरामद

0
63

रेल: राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेनों के जरिए की जा रही नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीते एक साल में विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग रेल थाना में 50 से अधिक एनडीपीएस (NDPS) मामले दर्ज किए गए, जिसमें 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने 893.774 किलोग्राम गांजा, 2.387 किलोग्राम अफीम और 12 किलोग्राम व्हाइट पाउडर बरामद किए। इसके अलावा, तस्करों के पास से 27 मोबाइल फोन और 6,450 रुपये नकद भी बरामद हुए।

विशेष अभियान से सफलता

राजकीय रेल पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान संदिग्ध यात्रियों की निगरानी, लगेज की जांच और खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशा तस्कर ट्रेनों को सुरक्षित माध्यम मानकर राज्यों के बीच अवैध पदार्थों की सप्लाई करते हैं। इसको देखते हुए अलग-अलग राजकीय रेल थानों की टीमों ने समन्वय बनाकर कार्रवाई की, जिसे जीआरपी की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here