रांची: रांची में जेपीएससी- जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंच रहे हैं, और अपना समर्थन छात्रों को दे रहे हैं।
इसी क्रम में, नया नाम राहुल गांधी का जुड़ गया है। राहुल ने रांची में आंदोलन कर रहे छात्र से फोन पर बात की। कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद है, हर सरकार को स्टूडेंट्स की बात सुननी चाहिए और एजुकेशन सिस्टम को बदने के लिए एक्शन लेना चाहिए।
उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि देश में हो रहे छात्र आंदोलन एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ हो रहे हैं। मैंने साफ कहा है-देहरादून में कहा, इलाहाबाद में कहा है, अब गुंडगांव जाकर कहने वाला हूं। हमारा एजुकेशन सिस्टम ढह गया है। बहुत महंगा है और दबाने वाला है। हर सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए। इस सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए। चाहे वह कांग्रेस की सरकार हो, नेशनल की सरकार हो या फिर झारखंड की सरकार हो या फिर झारखंड की सरकार हो।

































