खेल: जूनियर एशिया कप 2026 के लिए हॉकी इंडिया ने गुरुवार को भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट चीन में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित होगा। टीम में 18 खिलाड़ियों के साथ दो अतिरिक्त खिलाड़ी को भी टीम में शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी मिडफील्डर खाइदेम शिलेइमा चानू संभालेंगी। वह इससे पहले भी टीम की कमान संभाल चुकी हैं।
टीम की तैयारियों की बात करें तो, हाल ही में टीम यूनाइटेड किंगडम (यूके) से दौरा कर लौटी है। इस दौरे में खिलाड़ियों को काफी अनुभव हासिल हुआ है। मैच शेड्यूल और पूल के संयोजन की घोषणा टूर्नामेंट शुरू होने के करीब होगी। भारतीय टीम के कोच टिम व्हाइट ने कहा कि जिन्होंने जूनियर एशिया कप के लिए टीम में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने अपने खेल के हर पहलू को बेहतर बनाने के लिए बहुत मेहनत की है।
जूनियर एशिया कप 2026 भारतीय महिला टीमः
गोलकीपरः निधि, एंगिल हर्षा रानी मिंज।
डिफेंडर: पूजा साहू, सुप्रिया, पूजा मलिक, पार्वती टोपनो, मधु।
मिडफील्डरः खाइदेम शिलेमा चानू (कप्तान), तनुजा टोप्पो, बिनिमा धन, रोशनी आइंद, गीता यादव।
फॉरवर्ड: लालरिनपुई, पूर्णिमा यादव, सुखवीर कौर, कृष्णा शर्मा, सनिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार।
वैकल्पिक खिलाड़ी: एफ लालबियाक्सियामी, तनुश्री दिनेश कडू।






























