राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे दोनों राज्यों में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी और विभिन्न संस्थानों के समारोहों को संबोधित करेंगी।

पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मु झारखंड में भी कई विकासात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। उनके इस दौरे को दोनों राज्यों के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक माना जा रहा है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु का दौरा तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें वे कई विश्वविद्यालयों, संस्थानों और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों को संबोधित करेंगी।





























