रांची के 1.59 लाख लाभुकों को की पेंशन जारी, खातों में पहुंचे ₹4,000

0
8

रांची: राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले में चार महीने (अप्रैल से जुलाई) की पेंशन राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में 1 लाख 59 हजार 358 लाभुकों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 63 करोड़ 74 लाख 32 हजार रुपए भेजे गए हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर प्रत्येक लाभुक के खाते में चार माह की पेंशन के रूप में 4-4 हजार रुपए जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, बेड़ो, बुंडू, बुढ़मू, कांके, मांडर, नगड़ी, नामकुम, ओरमांझी, राहे, रातू, सिल्ली, सोनाहातू समेत 22 प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों के लाभुकों के खातों में राशि भेज दी गई है। अनगड़ा, चान्हो, तमाड़ और रांची शहर अंचल के लाभुकों की पेंशन भुगतान प्रक्रिया अभी जारी है। इन क्षेत्रों के पात्र लाभुकों के खातों में भी जल्द राशि भेज दी जाएगी।

जिन लाभुकों के खाते में अब तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची है, उन्हें अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग कराने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, सभी पेंशनधारियों से अपने संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन कराने का अनुरोध किया गया है। प्रशासन ने कहा कि आधार सीडिंग और सत्यापन पूरा होने पर योजना का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here