रेसिपी: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खास डेज़र्ट ने सबका दिल जीत लिया है – ओरेओ चीज़केक! यह मिठाई सिर्फ बच्चों ही नहीं, बल्कि बड़ों में भी बेहद लोकप्रिय हो रही है। खास बात यह है कि इसे बिना ओवन, बिना बेक किए सिर्फ फ्रिज में सेट करके बनाया जा सकता है। देश भर की किचनों में इन दिनों ये रेसिपी ट्रेंड कर रही है, जिसे बनाना जितना आसान है, स्वाद में यह उतनी ही जबरदस्त है। आइए जानते हैं इस वायरल हो चुकी रेसिपी के बारे में विस्तार से:


सामग्री की जरूरत:

  • बेस के लिए (18 सेमी मोल्ड):
  • 16 ओरेओ बिस्किट (क्रीम के साथ)
  • 4 टेबलस्पून पिघला मक्खन

फिलिंग के लिए:

  • 2 टेबलस्पून बिना स्वाद वाली जिलेटिन (यदि चाहें)
  • 16 ओरेओ बिस्किट
  • 500 मिलीलीटर हैवी क्रीम
  • 200 ग्राम क्रीम चीज़
  • 6 टेबलस्पून पिसी चीनी
  • ½ टीस्पून वनीला एक्सट्रैक्ट

सजावट के लिए:

ओरेओ बिस्किट (इच्छानुसार)

 बनाने की आसान विधि:

1. बेस तैयार करें:
ओरेओ बिस्किट को अच्छे से क्रश कर लें, फिर उसमें पिघला मक्खन मिलाकर एक रेत जैसा मिश्रण तैयार करें। इसे मोल्ड में अच्छी तरह दबाकर जमा दें और फ्रिज में रख दें।

2. फिलिंग बनाएं:
हैवी क्रीम को 3-5 मिनट तक फेंटें जब तक वह फूली हुई और सॉफ्ट व्हिप बन जाए।
दूसरे बर्तन में क्रीम चीज़, पिसी चीनी और वनीला मिलाकर मिक्सर से स्मूद होने तक फेंटें।
अब फेंटी हुई क्रीम को धीरे-धीरे क्रीम चीज़ वाले मिश्रण में मिलाएं। अगर जिलेटिन डालना चाहें तो उसे पानी में घोलकर हल्का गर्म करें और अच्छे से मिलाएं।
बचे हुए 16 ओरेओ को हल्का मोटा क्रश करें और मिश्रण में मिला दें।

3. केक को सेट करें:
इस फिलिंग को बेस के ऊपर डालें, समान रूप से फैलाएं और ऊपर से बचे हुए ओरेओ से सजाएं।
अब चीज़केक को कम से कम 3 घंटे के लिए फ्रिज में रखें ताकि वो अच्छी तरह सेट हो जाए।

 खास बातें जो बना रहीं हैं इसे सबका फेवरेट:

  • बिना बेक की मिठाई: जिनके पास ओवन नहीं है, उनके लिए ये एक परफेक्ट ऑप्शन है।
  • सिर्फ 30 मिनट की तैयारी: झंझट-मुक्त प्रक्रिया, जल्दी बन जाने वाली रेसिपी।
  • बच्चों की फेवरेट: ओरेओ बिस्किट के चलते ये केक बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गया है।
  • फूड ब्लॉगर्स और यूट्यूबर्स का नया चहेता कंटेंट: लाखों लोगों ने रेसिपी को अपनाया और शेयर किया।

मीठा और खास बनाना चाहते हैं…तो इस बार बाजार की मिठाई छोड़ें और घर पर बनाएं ये नो-बेक ओरेओ चीज़केक। एक बार खाया, तो हर त्योहार और खास मौके पर ये आपके डेज़र्ट टेबल का स्टार बन जाएगा!

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here