कचरा उत्पादकों के लिए नई अनिवार्यता, नगर निगम की चेतावनी

0
10

रांची: रांची नगर निगम ने शहर के सभी बड़े कचरा उत्पादकों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य कर दिया है। निगम ने सभी बड़े संस्थानों, आवासीय परिसरों, अस्पतालों, होटलों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जल्द निबंधन कराने की अपील की है।

नगर निगम के अनुसार, जिन संस्थानों का निर्मित क्षेत्रफल 20 हजार वर्गमीटर या उससे अधिक है या प्रतिदिन 40 हजार लीटर से अधिक पानी की खपत होती है, अथवा रोजाना 100 किलोग्राम या उससे अधिक ठोस कचरा निकलता है, उन्हें बड़े कचरा उत्पादक की श्रेणी में रखा जाएगा।

निगम ने बताया कि ऐसे सभी संस्थानों को SWM सीपीसीबी पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य होगा। इस पोर्टल के माध्यम से कचरे के संग्रह, निष्पादन, प्रसंस्करण और नियमों के अनुपालन की निगरानी की जाएगी।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here