मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट, DC को मिला जुलूस का निमंत्रण

0
10

रांची: मोहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर बुधवार को शिया समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने 26 जून को आयोजित होने वाले मुख्य जुलूस में शामिल होने के लिए उपायुक्त को औपचारिक निमंत्रण भी दिया।

मुलाकात के दौरान, उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

वहीं, शिया समुदाय के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि मोहर्रम का पर्व शांति, भाईचारे और धार्मिक अनुशासन के साथ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर मौलाना तहजीब उल हसन रिजवी, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य सागर कुमार, समाजसेवी मो. सरफराज, कुमार उज्ज्वल, महबूब हुसैन, मो. सोहेल सहित शिया समुदाय के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here