झारखंड के नक्सलियों को मिल रहा है करारा झटका

0
149

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन ने खुफिया सूचना के आधार पर टाटीझरिया थाना क्षेत्र के करंडी गांव में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस दौरान मुठभेड़ में सीपीआई (माओवादी) के केंद्रीय कमेटी सदस्य और 1 करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन को ढेर कर दिया गया।

सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो और नक्सली मारे गए हैं—25 लाख का इनामी नक्सल कमांडर रघुनाथ हेम्ब्रम और 10 लाख का इनामी नक्सल कमांडर बीरसेन गंझू। इस सफल ऑपरेशन से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।

सूत्रों के अनुसार, सहदेव सोरेन लंबे समय से राज्य और पड़ोसी इलाकों में नक्सली गतिविधियों को संचालित कर रहा था। उस पर कई बड़े हमलों और सुरक्षाबलों की हत्या में शामिल होने के आरोप थे। सुरक्षा एजेंसियों ने इस एनकाउंटर को झारखंड में नक्सल उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here