हर्षाली मल्होत्रा: सुपरहिट फिल्म “बजरंगी भाईजान” में अपनी मासूमियत और दमदार अभिनय से लोगों के दिल को जीत लेने वाली “मुन्नी” एक बार फिर सुर्खियों में है। मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा एक बार फिर 10 साल बाद “अखंडा 2” के फिल्मी पर्दा में दिखाई देंगी।
निभाएंगी खास किरदार
हर्षाली यानी बजरंगी भाईजान की मुन्नी अब साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म “अखंडा 2 : थानदवाम” में नजर आएगी और फिल्म में सुपरस्टार नंदमूरी बालकृष्ण के साथ मुख्य किरदार निभाएंगी जिसमें वह “जननी” नामक मुख्य किरदार निभाएंगी।
फिल्म का फर्स्ट लुक आउट
इस फिल्म का पहला लुक भी सामने आगया है जिसमें वह पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आई है और लुक सोशल मीडियो पर काफी वायरल चल रहा है।
“अखंडा 2” को 25 सितंबर 2025 को दशहरा के शुभ अवसर पर रिलीज किया जाएगा और यह फिल्म विभिन्न भाषाओं में आएगी जैसे की हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम , पांचों भाषाओं में होगी।





























