झारखंड में मुहर्रम बना तनाव का कारण

0
601

झारखंड: झारखंड में रविवार को मुहर्रम में निकाले गए जुलूस के दौरान माहौल तनावपूर्ण हुआ। हजारीबाग, साहिबगंज और पलामू जैसे जिलों में हिंसा की खबरें सामने आई, जहां प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास भी किया।

हजारीबाग में रुक गए जुलूस

हजारीबाग में मोहर्रम के जुलूस को लेकर प्रशासन और आयोजकों के बीच कुछ देर के लिए विवाद उत्पन्न हो गया था। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा कर्म से जुलूस को रोक जिससे लोग काफी आक्रोश जनक हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मामला को संभाल कर माहौल को शांत कराया।

साहिबगंज में पुलिस से टकरार

मोहर्रम के जुलूस के दौरान साहिबगंज के ग्रामीण और पुलिस के बीच एक भयानक विवाद हो गया था, जिसमें पुलिस के समझाने के बावजूद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर NH 80 को जाम कर दिया। इस जाम ने यातायात को काफी प्रभावित किया और बाद में पुलिस और स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप के बाद रास्ता खाली कराया गया।

पलामू में हुई पथराव और तलवारबाजी

पलामू जिले के पाटन में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। मामला तब अधिक बिगड़ गया जब पुलिस ने दोनों गुटों को शांत करने की कोशिश की लेकिन एक पक्ष ने पत्र ऑफ कर दिया। इसी बीच तलवार से हमला करने के कारण दो भाइयों को गंभीर चोट आ गई जिनका नाम गौतम कुमार सिंह और प्रवीण सिंह है दोनों के गंभीर हालत को देखते हुएआशी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

 

झारखंड में हुई यह घटना एक बार फिर धार्मिक आयोजनों के दौरान आपसी समझ और शांति की जरूरत को उजागर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here