केरल के अमृतानंदमयी आश्रम में रक्षा राज्य मंत्री ने लिया माता अमृता का आशीर्वाद

0
13

रांची: रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज केरल प्रवास के दौरान अमृतापूरी में माता अमृतानंदमयी के आश्रम का भ्रमण और अवलोकन किया।

इस दौरान, श्री सेठ ने माता अमृता से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि “लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु” की संकल्पना को धरातल पर उतारने वाली आध्यात्मिक और सेवा की साक्षात् प्रतिमूर्ति पूज्य माता अमृतानंदमयी का पुण्यदर्शन, स्नेहिल स्पर्श और आशीर्वाद प्राप्त करना, मेरे जीवन का अलौकिक और अद्भुत ऊर्जा देने वाला क्षण है।

माता का आश्रम शांति, आध्यात्म, सेवा और सादगी का एक दिव्य केंद्र है।

यहां माता की प्रेरणा से 100 से अधिक देशों के श्रद्धालु मानवता, सद्भाव और विश्वकल्याण की भावना से सेवा कार्य करते हैं। माता अमृतानन्दमयी का यह आश्रम हर देशवासी के लिए प्रेरणा का केंद्र है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here