हजारीबाग विष्णुगढ़ हत्याकांड पर हाईकोर्ट ने मांगी पूरी रिपोर्ट

0
10

हजारीबाग: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या मामले में कोर्ट के स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। मामले में राज्य सरकार की ओर से मृतक बच्ची के कपड़े और अन्य साक्ष्य, आरोपी एवं घटनास्थल से संबंधित एफएसएल जांच की सीलबंद रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी है। साथ ही, सरकार ने बच्ची की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट भी कोर्ट को दी है। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज का अवलोकन किया। मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए कोर्ट ने 11 मई की तिथि निर्धारित की है।

बता दें कि, हजारीबाग में 12 साल की बच्ची की हत्या मामले में हाईकोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सरकार से एफएसएल रिपोर्ट और मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट मांगी थी, जिसे आज कोर्ट को सौंपा गया है। मामले को लेकर हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना में कांड संख्या 42/2026 दर्ज किया गया है। जिसमें मृतक की मां रेशमी देवी, भीम राम सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here