झारखंड को मौसम विभाग का येलो अलर्ट

0
293

रांची: झारखंड में आज भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसलिए लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है. इस मानसून अब तक झारखंड के 8 जिलों में बहुत अधिक बारिश देखने को मिली है। जिसमें पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश देखने को मिल रही है।

 

पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची के अलावे अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ़ रहा और कहीं कहीं छिटपुट बारिश हुई। जिसमें झींकपानी में लगभग 75 मिमी बारिश हुई और संताल परगना के क्षेत्रों में लगभग 60 से 70 मिमी बारिश हुई। वहीं सबसे अधिक अब तक के मानसून में पूर्वी सिंहभूम (घाटशिला) में 192.6 मिमी और टाटानगर में 125.8 मिमी बारिश हुई है।

 

पिछले 24 घंटे में हुई बारिश:

झींकपानी : 74.4 मिमी

जामताड़ा : 62.6 मिमी

धनबाद : 55 मिमी

दुमका : 38 मिमी

जामताड़ा : 37.4 मिमी

पलामू : 35.9 मिमी

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राजधानी सहित रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, पाकुड़, आदि जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को रांची का तापमान 26.8 डिग्री रहा। वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here