सर्दी के मौसम में गरमागरम सूप पीने का मज़ा ही कुछ और है। ऐसेसेसे में घर पर बना वेजिटेबल सूप न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ताज़ी सब्ज़ियों और हल्के मसालों से तैयार यह सूप चिल्ड ईवनिंग में गर्माहट देने के साथ-साथ लाइट स्टार्टर के रूप में भी परफेक्ट है।

ज़रूरी सामग्री
- 1 कप कटी हुई गाजर
- 1 कप कटी हुई बीन्स
- ½ कप हरी मटर
- 1 कप कटी पत्ता गोभी
- 1 मध्यम आकार का प्याज़ (बारीक कटा)
- 2 लहसुन की कलियां (कटी हुई)
- 1 बड़ा चम्मच बटर या ऑलिव ऑयल
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच नमक (स्वादानुसार)
- 4 कप वेजिटेबल स्टॉक या पानी
- 1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर (वैकल्पिक)
- सजावट के लिए हरा धनिया या पार्सले
बनाने की विधि
- एक पैन में बटर या ऑलिव ऑयल गरम करें। इसमें प्याज़ और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- अब इसमें गाजर, बीन्स, मटर और पत्ता गोभी डालकर 2–3 मिनट तक हल्का फ्राई करें।
- वेजिटेबल स्टॉक या पानी डालें, साथ में नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर धीमी आंच पर 10–12 मिनट पकाएं, जब तक सब्ज़ियां नरम न हो जाएं।
- (वैकल्पिक) गाढ़ा करने के लिए कॉर्नफ्लोर को पानी में घोलकर डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
- गैस बंद करें और हरे धनिये या पार्सले से सजाएं।
सर्विंग टिप: इसे गरमागरम टोस्टेड ब्रेड या ब्रेडस्टिक के साथ परोसें।
प्रो टिप: परोसने से पहले ऊपर से थोड़ा नींबू का रस डाल दें, स्वाद और भी बढ़ जाएगा।





























