JPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट, प्री परीक्षा की आंसर की जारी

0
10

झारखंड: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के संबंध में आवश्यक सूचना जारी की है। आयोग ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा के बाद जारी मॉडल उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों और सुझावों की समीक्षा के बाद अंतिम निर्णय लिया गया है।

19 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन प्रथम एवं द्वितीय पत्र की मॉडल उत्तर कुंजी पहले आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों से 20 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे।

प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद आयोग ने 26 मई 2026 को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। अब अंतिम उत्तर कुंजी पर प्राप्त अभ्यावेदनों की दोबारा समीक्षा के उपरांत सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) की संशोधित उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। वहीं, सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) की उत्तर कुंजी में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसे यथावत रखा गया है।

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन 18 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 के बीच संभावित है। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं उत्तर कुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर देख सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here