झारखंड में CM की बड़ी अपील, 1,042 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र

0
12

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत 1,042 नवचयनित इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि उनका दायित्व केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि राज्य की नई पीढ़ी का उज्ज्वल भविष्य तैयार करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों में अनुशासन, सकारात्मक सोच और आपसी भाईचारे की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय योजना का उल्लेख करते हुए विज्ञान शिक्षा को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया तथा कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही राज्य के समग्र विकास की मजबूत नींव है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here