झारखंड में ठंड से हाल बेहाल

0
77

झारखंड: झारखंड में सर्दी पूरे शबाब पर है। आठ जिलों का न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। गुमला में सबसे कम न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को राज्य में 12 जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है। इन जिलों में गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। यह वृद्धि दो से चार डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। वहीं, रांची के आसपास के क्षेत्रों में 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस, एक जनवरी को अधिकतम 25 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस और दो जनवरी को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और तीन जनवरी को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here