हॉकी मैच में भारत का शानदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से रौंदा

0
10

भारत: भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने उद्धव दास मेहता सेंट्रल साई सेंटर में बुधवार को सीरीज के चौथे और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले क्वार्टर में ही ऑरोरा कोवासेविच के गोल की मदद से बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने जल्द जवाब देते हुए कप्तान स्वीटी कुजूर ने शुरुआती क्वार्टर खत्म होने से पहले पहला गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया।

दूसरे क्वार्टर में दीया ने दूसरा गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। भारतीय टीम हाफटाइम तक 2-1 से आगे रही। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में प्रियंका मिंज के गोल से 3-1 अपनी बढ़त बना ली। वहीं, नौशीन नाज ने आखिरी क्वार्टर में एक और गोल कर भारत को 4-1 तक पहुंचा दिया। इस तरह भारत ने आस्ट्रेलिया को 4-1 से हरा दिया।

यह जीत भारतीय टीम के लिए बेहद अहम रही। इस जीत के बाद भारतीय टीम इस महीने के आखिर में जापान में शुरू होने वाले अंडर-18 एशिया कप के लिए उतरेगी। जिसमें भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, 4 मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-3 से जीत हासिल की।

भारतीय टीम को शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। सीरीज के पहले मैच में भारत को 3-4 से दूसरे मैच में 1-4 से और तीसरे मैच में 1-2 से हार देखनी पड़ी। लेकिन, आखिरी मैच में भारतीय टीम ने जिस आत्मविश्वास से खेला और ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी। इससे भारतीय टीम का खोया हुआ विश्वास वापस लौटेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here