रांची: रांची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जनता दरबार का आयोजन करवाया जिसमें उन्होंने झारखंड के विभिन्न जिलों से आए लोगों को अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखने को बोला। इरफान अंसारी ने लोगों की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और उससे संबंधित अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया।
इसी में सिलाई से पहुंचे घनश्याम मुंडा ने इरफान अंसारी को जानकारी देते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा सिलाई क्षेत्र के लिए दी गई 43 लख रुपए की एंबुलेंस अब तक लापता हो चुकी है जिसमें उन्होंने आशंका जाते हैं कि यह एंबुलेंस इस्तेमाल में नहीं जाकर गायब कर दी गई है और इसका ध्यान गंभीरता पूर्वक किया जाए।
मईया सम्मान ना मिलने की मिली शिकायत
जनता दरबार में रांची की रहने वाली हलीमा परवीन और उनकी मां नजमा प्रवीण ने शिकायत बताते हुए कहा कि उन्हें मैया सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि अब तक एक बार भी नहीं मिली है। इसी बात पर मंत्री इरफान अंसारी ने तुरंत रांची के उपायुक्त से फोन कर बात की और मामले की जांच करने की आग्रह किया।






























