झारखंड: झारखंड के शिवम सिन्हा ने इंग्लैंड में अपने रिसर्च कार्य से न केवल शैक्षिक दुनिया में पहचान बनाई बल्कि देश और राज्य का नाम काफी ऊंचा कर दिया। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ एक्सीटर से मास्टर्स इन रिसर्च पूरा किया जिसमें उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यूनिवर्सिटी के ग्रेट हॉल में सम्मानित किया गया है।
शिवम ने अब तक कुल 9 रिसर्च पेपर एवं एक प्रोजेक्ट और एक विस्तृत थीसिस तैयार किया, जिसमें उनका एक रिसर्च चैप्टर संथाल जनजाति पर केंद्रित रहा। उन्होंने इस रिसर्च में आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक एवं सामाजिक और ऐतिहासिक विशेषताओं को उजागर किया और उनकी थीसिस का विषय था गंगा नदी में बाढ़ और मानव अतिक्रमण। उनके कार्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक सराहना मिली।
गांव और परिवार को दिया सफलता का श्रद्धांजलि
शिवम सिन्हा ने अपने सम्मान को अपने गांव और परिवार को समर्पित किया जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी जेरोन ने ना उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है बल्कि गांव की मिट्टी ने उन्हें संस्कार और परिवार का सहयोग और यह सारे चीज ही उनके लिए सबसे बड़ी ताकत रही है।



























