सिंगापुर – दुबई से सिंगापुर जा रही एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब बिजनेस क्लास में सफर कर रहे एक दंपति ने बीच आसमान में एक चोरी को अंजाम देते देख लिया। घटना तब हुई जब एक चीनी नागरिक ने बिजनेस क्लास में सो रहे एक यात्री का बैग चुपके से उठा लिया।

यात्री की पत्नी ने आरोपी को संदिग्ध हरकत करते हुए देख लिया और जोर से “चोर-चोर” चिल्ला दिया। उनकी आवाज सुनते ही अन्य यात्री और फ्लाइट क्रू सतर्क हो गए। आरोपी को मौके पर ही रोक लिया गया और चोरी किया गया बैग वापस ले लिया गया।

फ्लाइट के सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर लैंड करते ही एयरपोर्ट पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी चीनी नागरिक को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, यह पहला मामला नहीं है जब अंतरराष्ट्रीय उड़ान में इस तरह की चोरी हुई हो। अक्सर लंबे सफर और बिजनेस क्लास की ढील-ढाल में यात्री गहरी नींद में होते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देते हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है और जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने पहले भी ऐसी कोई घटना की हैया नहीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here