पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अमेरिका से दिया धमकी

0
371

भारत: पाकिस्तान के सेवा प्रमुख फ़ील्ड मार्शल असीम मुनीर ने रविवार 10 अगस्त को अमेरिका के टाम्पा में आयोजित एक ब्लैक टाई डिनर में विवाद पद में अंतर्राष्ट्रीय बयान देकर काफी हलचल मचा दिया जिसमें उन्होंने कहा कि “हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं और अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं तो हम आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेंगे”। इस बयान के साथ उन्होंने भारत ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया को सीधी परमाणु धमकी दिया है।

भारत को मिसाइल हमले की चेतावनी

भारत को लेकर पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर ने विशेष चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत सिंधु नदी पर कोई डेम बनता है तो पाकिस्तान उसे मिसाइलों से नष्ट कर देगा और उनके मुताबिक सिंधु नदी भारतीयों की पारिवारिक संपत्ति नहीं है और पाकिस्तान के पास मिसाइल की कोई कमी नहीं है। इस बयान को सीधे-सीधे जल विवाद और भड़काने वाला माना गया।

अमेरिका की धरती से आई हुई असीम मुनीर की इस धमकी की से यह संदेश मिला कि अमेरिका को इस पर कोई आपत्ति नहीं है और यह पहला मौका है जब किसी देश की सेना प्रमुख ने अमेरिका में रहकर खुलेआम परमाणु हमले की धमकी दे दी है। इसी के साथ, इससे अमेरिका में ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर सवाल उठने लगे और आलोचकों का कहना है कि बयानों को अमेरिका में जगह मिलना उसकी विशेष विदेश नीति के लिए काफी शर्मनाक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here