रांची: आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर में यातायात दबाव को कम करने और नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रस्तावित तीन फ्लाईओवर निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक, अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक तथा करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर से संबंधित प्रजेंटेशन का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन फ्लाईओवरों के निर्माण से न केवल रांची में यातायात व्यवस्था सुगम होगी बल्कि लोगों को जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।






























