तमिलनाडु: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले के तिरुत्तणी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां बुख़ार के लिए दी गई गोली गले में फंस जाने से चार साल के बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई।
तिरुत्तणी के पास आर पल्लिकुप्पम गांव के एक बच्चे को बुख़ार आने के बाद परिवार के लोग 18 अगस्त की सुबह उसे तिरुत्तणी के सरकारी अस्पताल ले गए।
वहाँ डॉक्टर ने बच्चे के लिए कुछ दवाएं लिखीं। बच्चे के माता-पिता का कहना है कि उसी दिन रात में उन्होंने अपने बेटे को दवा दी।
लेकिन गोली निगलते समय वह गले में अटक गई और बच्चे को सांस लेने में तकलीफ़ होने लगी। परिजन उसे तुरंत तिरुत्तणी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।




























