रांची का पहाड़ी मंदिर में सावन की पूरी तैयारी, 3 बजे से शुरू होगी पूजा

0
6

रांची: शिवभक्तों के लिए शिवलयों में सावन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। इसी कड़ी में रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शहर के प्रमुख शिवालयों सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। पहाड़ी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं, बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए विशेष अरघा सिस्टम की व्यवस्था की गई है।

मंदिर में सरकारी पूजा सुबह 3 बजे से शुरू होगी। मंदिर समिति के अनुसार इस बार सुल्तानगंज और बाबा बैद्यनाथ धाम से आने वाले कांवरिएं पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा, लोहरदगा, कुडू, आंगराबाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु कांवर में जल लेकर पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में शिवभक्त स्वर्णरखा नदी से जल उठाकर भी बाबा भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। हटनिया तालाब से बाल कांवरियों की टोलियां भी जल लेकर पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगी।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन, रांची नगर निगम और मंदिर समिति ने सुरक्षा के विशेष व्यवस्था की है। साथ ही, सफाई, पेयजल और यातायात की व्यापक तैयारियां की गई हैं। मंदिर तक पहुंचने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है. नगर निगम ने पहाड़ी मंदिर परिसर और मार्ग पर 100 सफाई मित्रों की तैनाती की है।

स्वर्णरखा कांवर जल उठाव स्थल पर 40 तथा शहर के विभिन्न मंदिरों के आसपास करीब 1200 सफाई कर्मियों को लगाया गया है। मंदिर समिति के अनुसार महाकाल मंदिर में सुबोध पांडेय, काली मंदिर में मनोज कुमार मिश्रा, विश्वनाथ मंदिर में राधाकृष्ण पाठक तथा मुख्य मंदिर में पिंटू पांडेय और ओमप्रकाश उर्फ कबीर बाबा पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here