रांची: रांची के हिनू इलाके में सोमवार सुबह HDFC बैंक की इमारत के ऊपरी हिस्से में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आसपास धुएँ का गुबार फैल गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुँची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
फिलहाल, आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना भी सामने नहीं आई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।































