नारायणपुर, छत्तीसगढ़: जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें 6 नक्सली मारे गए। यह कार्रवाई जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। नक्सलियों द्वारा फायरिंग शुरू करने पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें 6 नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि कोई अन्य नक्सली छिपा न रह जाए। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। यह मुठभेड़ राज्य में नक्सल विरोधी अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
























