रांची, झारखंड: शहर के अप्पर बाजार स्थित एक्सप्रेस गली में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा मजदूर ऊपरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, भवन निर्माण में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मजदूर के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण थे या नहीं। इस हादसे ने फिर से निर्माण कार्यों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।





























