शिक्षा मंत्री की हालत गंभीर, ब्रेन में नहीं हो रही कोई भी हलचल

0
286

झारखंड: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति काफी गंभीर होती जा रही है और उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। शिक्षा मंत्री के ब्रेन में किसी भी तरह की हलचल दर्ज नहीं हो पा रही है और उनके दिल एवं किडनी और लीवर जैसे प्रमुख अंग सही तरीके से काम करना बंद कर रहे हैं जिसमें डॉक्टर उनके मस्तिष्क की गतिविधियों को समझने के लिए लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।

किडनी में सुधार

शिक्षा मंत्री के पुत्र सोमेश सोरेन ने बताया है कि शुरू में उन्हे किडनी की कार्य प्रणाली में बहुत दिक्कत हो रही थी लेकिन अब उसमें काफी सुधार आया है। अब इसके बावजूद सबसे बड़ी चिंता यह है कि ब्रेन रिस्पांस करना बंद कर रही है और अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर 24 घंटे उनकी सेहत पर नजर बनाए रख रहे हैं।

2 अगस्त 2025 को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया और उनकी हालत बिगड़ने पर स्थानीय अस्पताल में इलाज हुआ फिर उसी के बाद तत्काल दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्हें रेफर किया गया और जांच पर पता चला है कि ब्रेन में ब्लड क्लोट हो चुका है जिसके कारण वह अचेत अवस्था में है।

 

काफी गंभीर हालत

डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है और वह फिलहाल पूरी तरह जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे ही जी रहे हैं। अब इसमें परिवार और समर्थक लगातार उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करते दिख रहे हैं जबकि राज्य भर में उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंता का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here