रांची में छेड़खानी के मामले के आरोपी ने किया आत्महत्या

0
296

रांची: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार 9 अगस्त की रात एक काफी गंभीर घटना सामने आई जिसमें नाला रोड गली नंबर 8 निवासी फिरोज अली ने अपने ही घर में आत्महत्या कर लिया और करीब 9 बजे परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखकर उतार कर रिम्स अस्पताल ले गया, जिस पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छेड़खानी का आरोपी

पुलिस के अनुसार फिरोज अली पर स्कूली छात्रा से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप था जो दिसंबर 2024 में कोतवाली थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की थी और घटना के बाद वह फरार हो गया था जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी और उसके लिए इनाम भी घोषित किया गया था। उसी के बाद लोअर बाजार थाना क्षेत्र में उसकी गिरफ्तारी भी की गई थी।

जमानत पर था बाहर

गिरफ्तारी होने के बाद फिरोज अली जेल भेजा गया लेकिन कुछ समय पहले उसे जमानत मिल गई थी और वह घर पर रह रहा था इसी के बाद बताया गया कि केस को लेकर वह मानसिक तनाव में रहता था और शनिवार रात अचानक उसने यह कदम उठा लिया जिसके इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ में लगी हुई है।

इस घटना के अंजाम के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा फैल गया है और पड़ोसी और परिचितों के लिए यह काफी आश्चर्यचकित बात है। उसी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here